'अवतार : फायर एंड ऐश' का पहला पोस्टर रिलीज़, रहस्यमयी विलेन वारांग के जलते रूप ने मचाया तहलका!
Avatar: Fire and Ash

नई दिल्ली। जेम्स कैमरून की बहुप्रतीक्षित फिल्म "अवतार: फायर एंड ऐश" का पहला पोस्टर अब आधिकारिक रूप से रिलीज़ हो चुका है। इस पोस्टर में फिल्म की मुख्य खलनायिका वारांग को दर्शाया गया है, जिसे "गेम ऑफ थ्रोन्स" फेम ओना चाप्लिन निभा रही हैं। वारांग एक नई नावी जनजाति “ऐश पीपल” की सदस्य हैं, जिनकी दुनिया आग और राख से प्रेरित है। पोस्टर में उनके चेहरे पर अग्नि-प्रेरित आंखें और ज्वालामुखीय डिजाइन नजर आ रहे हैं, जो पेंडोरा के एक बिल्कुल नए और आक्रामक हिस्से की झलक देता है। यह पोस्टर न केवल फिल्म की थीम को उजागर करता है बल्कि दर्शकों की उत्सुकता भी बढ़ाता है।
Meet Varang in Avatar: Fire and Ash.
— Avatar (@officialavatar) July 21, 2025
Be among the first to watch the trailer, exclusively in theaters this weekend with The Fantastic Four: First Steps. pic.twitter.com/MZi0jhBCI5
फिल्म का ट्रेलर सिनेमाघरों में ही रिलीज किया जाएगा और वह "द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स" फिल्म के साथ ही बड़े पर्दे पर दिखेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, "अवतार 3: फायर एंड ऐश" का बजट करीब 250 मिलियन डॉलर (यानी ₹21.56 अरब) बताया जा रहा है। फिल्म को 19 दिसंबर 2025 को दुनिया भर में रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म “अवतार” सीरीज़ की तीसरी कड़ी है और इससे दर्शकों को पेंडोरा की अब तक की सबसे भयावह और शक्तिशाली प्रजातियों से रूबरू कराया जाएगा। पोस्टर की इस पहली झलक ने फिल्म के प्रति रोमांच को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है।