सतारा डॉक्टर सुसाइड केस: दुष्कर्म के आरोपी PSI गोपाल बदाने गिरफ्तार, सह-आरोपी को 4 दिन की रिमांड
सतारा। महाराष्ट्र के सतारा जिले में 29 वर्षीय महिला डॉक्टर की आत्महत्या के मामले में पुलिस उप-निरीक्षक (PSI) गोपाल बदाने को दुष्कर्म के आरोप में शनिवार (26 अक्टूबर) शाम गिरफ्तार कर लिया गया। इससे कुछ घंटे पहले ही सह-आरोपी सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत बांकार को पुणे से पकड़ लिया गया था।
डॉक्टर के सुसाइड नोट में दोनों आरोपी के नाम दर्ज थे, जो मामले को सनसनीखेज बना दिया। सतारा पुलिस अधीक्षक तुषार दोशी ने बताया कि बदाने ने बाद में ग्रामीण थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। बांकार पर पीड़िता को मानसिक प्रताड़ना देने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। उसे अदालत में पेश करने के बाद चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
प्रारंभिक जांच में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर भी सवाल उठे हैं, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की गहन पड़ताल कर रही है। यह घटना महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही है।

admin 

















