20 अक्टूबर को ही करें दीपावली का पूजन : इंदुभवानंद महाराज

20 अक्टूबर को ही करें दीपावली का पूजन : इंदुभवानंद महाराज

रायपुर। श्री शंकराचार्य आश्रम बोरियाखुर्द रायपुर के प्रभारी दांडी स्वामी डॉ. इंदुभवानंद महाराज ने बताया कि कार्तिक कृष्ण अमावस्या को प्रदोष काल में दीपावली का पर्व मनाया जाता है। इस दिन प्रदोष काल में दीप दान, लक्ष्मी कुबेर आदि का पूजन किया जाता है। इस वर्ष कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी 20 अक्टूबर सोमवार को दोपहर 2:56 बजे से आरंभ हो रही है और दूसरे दिन 21 अक्टूबर मंगलवार को सायंकाल 4:26 बजे समाप्त हो रही है। अतः पूर्व दिन ही प्रदोष काल अमावस्या में हमको प्राप्त हो रहा है। अतः पूर्व दिन 20 अक्टूबर सोमवार को ही दीपावली का पूजन करना चाहिए। इस दिन यदि हम दीपावली का पूजन करेंगे तो रात्रि में सिंह लग्न में अलक्ष्मी के निस्तारण करने के लिए भी हमको अमावस्या प्राप्त हो रही है।