भारत-जर्मनी मेगा डील: ₹70 हजार करोड़ में नौसेना को मिलेंगी 6 आधुनिक पनडुब्बियां

नई दिल्ली। भारत अपनी नौसैनिक शक्ति को और मजबूत करने जा रहा है। रक्षा सौदे के तहत भारत जर्मनी से करीब ₹70 हजार करोड़ रुपये की लागत से 6 अत्याधुनिक पनडुब्बियां खरीदेगा। यह सौदा भारतीय नौसेना की क्षमता को कई गुना बढ़ाने वाला साबित होगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन पनडुब्बियों में अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे वे गहरे समुद्र में लंबे समय तक रहकर दुश्मनों पर नजर रख सकती हैं और जरूरत पड़ने पर ताकतवर हमला भी कर सकती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यह सौदा हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की रणनीतिक ताकत को और बढ़ा देगा और सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम है।
रक्षा मंत्रालय और जर्मन कंपनियों के बीच बातचीत अंतिम चरण में है। माना जा रहा है कि जल्द ही इसका आधिकारिक ऐलान किया जाएगा। इस डील के बाद भारतीय नौसेना के पास अत्याधुनिक पनडुब्बियों का बेड़ा होगा, जो देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा को और मजबूत करेगा।