भारत-पाक तनाव का खेल मैदान पर साया: पाकिस्तान ने जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025 से नाम लिया वापस
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते राजनयिक तनाव अब खेल जगत को भी अपनी चपेट में ले रहा है। पाकिस्तान ने आगामी जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025 से अपना नाम वापस ले लिया है, जो 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक चेन्नई और मदुरै में आयोजित होना है। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पाकिस्तान की जगह नई टीम जल्द घोषित की जाएगी।
यह फैसला पाकिस्तान का दूसरा बड़ा कदम है, क्योंकि इससे पहले वह एशिया कप हॉकी से भी हट चुका था। FIH के मुताबिक, यह टूर्नामेंट दुनिया के उभरते हॉकी सितारों के लिए महत्वपूर्ण मंच है, जहां 24 टीमें हिस्सा लेंगी। भारत, जो आयोजन की मेजबानी कर रहा है, ने इसे सफल बनाने का भरोसा जताया है। हॉकी इंडिया के एक अधिकारी ने कहा, "हम सभी टीमों का स्वागत करने को तैयार हैं, और टूर्नामेंट निर्धारित समय पर चलेगा।"

admin 

















