पूर्व पार्षद बंटी होरा ने करवाचौथ की पूर्व संध्या 101 महिलाओं को लगवाई मेहंदी

पूर्व पार्षद बंटी होरा ने करवाचौथ की पूर्व संध्या 101 महिलाओं को लगवाई मेहंदी

रायपुर। शहीद हेमु कालाणी वार्ड के अंतर्गत पूर्व पार्षद व जोन अध्यक्ष बंटी होरा ने करवाचौथ के उपलक्ष्य में वार्ड की महिलाओं के लिए निशुल्क मेंहदी कार्यक्रम किया। शाम 5 बजे से रात्रि 10.30 बजे तक 100 से ज्यादा माताओं बहनों को निःशुल्क मेंहदी लगाई गई।

बंटी होरा ने बताया कि कार्यक्रम का यह चौथा वर्ष था। हर साल पर्व विशेष पर वार्ड की महिलाओं की सुविधाओं के लिए वे इस प्रकार की व्यवस्था करते आ रहे हैं।साथ ही वार्ड के महिलाओं ने प्रशंसा करते हुए कहा कि यह अपने आप में सुंदर और बेहतरीन प्रयास हैं। जो महिलाओं के इस त्यौहार में शामिल होकर उनकी खुशियों को बढ़ाने और एक साथ एक खुशनुमा माहौल बनता है। इस सफल आयोजन के लिए महिलाओं ने पूर्व पार्षद बंटी होरा को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए अपना आशीर्वाद दिया।