भाजपा कार्यालय दंतेवाड़ा में प्रथम नमो पदयात्री सुविधा केंद्र का शुभारंभ
दंतेवाड़ा से राजू शर्मा की रिपोर्ट
विधायक चैतराम अटामी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने क्षेत्रवासियों को नवरात्रि के पावन पर्व की दी बधाई एवं शुभकामनाएं
दंतेवाड़ा। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर भाजपा कार्यालय चितालंका में नमो पदयात्री सेवा केंद्र का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने किया। नवरात्रि पर्व के पहले दिन नमो पदयात्री सेवा केंद्र का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ उद्घाटन किया गया। विधायक चैतराम अटामी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता की पहल से इस बार भाजपा पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता नवरात्री पर्व के नव दिन बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के दर्शन करने आये पदयात्रियों की सुविधा एवं सहयोग हेतु नमो सुविधा केंद्र में उवस्थित होकर सेवा कार्य करेंगे । इस केंद्र का उद्देश्य नवरात्रि के दौरान पदयात्रियों को निःशुल्क
सेवाएँ प्रदान करना है।
भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने कहा की नवरात्रि के अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठन और व्यावसायिक संगठन मिलकर पदयात्रियों के लिए सेवा केंद्र स्थापित करते हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी दंतेवाड़ा ने भाजपा कार्यालय चितालंका दंतेवाड़ा में नवरात्री के प्रथम दिन सेवा केंद्र का शुभारंभ किया। यहां पदयात्रियों को नवरात्री के पावन पर्व के पूरे नव दिन निःशुल्क भोजन,शुद्ध पेय जल, फल एवं विश्राम करने की सुविधा प्राप्त होगी ।दंतेवाड़ा आ रहे पदयात्रियों की सुविधा हेतु शुद्ध पेय जल एवं फल वितरण करने हेतु वाहन को हरी झंडी दिखा कर उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने शुभारंभ किया
भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने छत्तीसगढ़ और बस्तर के निवासियों को नवरात्रि और बस्तर दशहरा पर्व की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने पदयात्री सेवा केंद्रों में सेवा कार्य करने वाले सभी संगठनों और लोगों की सराहना की और उन्हें साधुवाद दिया। इस अवसर पर समस्त भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

admin 

















