मुख्यमंत्री साय आज शाम जाएंगे दिल्ली,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से करेंगे मुलाकात

मुख्यमंत्री साय आज शाम जाएंगे दिल्ली,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से करेंगे मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम नई दिल्ली रवाना होंगे। मुख्यमंत्री साय सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  राष्ट्रपति मुर्मू को आगामी जनजाति गौरव दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण देंगे। 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।  स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी समाज के योगदान को सम्मान देने के लिए जनजाति गौरव दिवस मनाया जाता है।  छत्तीसगढ़ में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।