हंडा फिल्म के अभिनेता पहुंचे कांकेर,समाज के लोगों सहित शहरवासियों ने किया स्वागत

हंडा फिल्म के अभिनेता पहुंचे कांकेर,समाज के लोगों सहित शहरवासियों ने किया स्वागत

कांकेर। हंडा फिल्म के अभिनेता अनिल सिन्हा शनिवार को कांकेर में पहुंचे थे, इसकी जानकारी होने पर समाज के लोगों के साथ शहर लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर फिल्म कलाकार नगरी के राजू पटेल भी शामिल थे। 
बता दें कि डडसेना कलार समाज नरहरपुर के मंडल अध्यक्ष मनीराम सिन्हा के सुपुत्र अनिल सिन्हा उर्फ़ फूफु सुपरहिट छत्तीसगढ़ फ़िल्म  हंडा के मुख्य अभिनेता है। कलार  समाज के गौरव होने के साथ समाज का नाम रोशन किया है। शनिवार 27 जुलाई को कांकेर आगमन पर पुराना बस स्टैंड में साढ़े 9 बजे सम्मान किया जाएगा। अनिल सिन्हा का सम्मान युवा प्रकोष्ठ के संभागीय उपाध्यक्ष सुरेश नाग के नेतृत्व मे किया गया। पत्रकारों से चर्चा करते हुए अभिनेता सिन्हा ने कहा कि छत्तीसगढ़ का बढ़िया फिल्म है। दो गानों पर जनता का प्यार अधिक मिला है। लाखों लोगों ने फिल्म को लाइक कर रहे है। दस्तावेज फिल्म की तैयारी अंतिम चरण पर है,जो बहुत जल्द ही लोगों के बीच पहुंचेगी।