जांजगीर-चांपा में भारतीय जनता पार्टी की तिरंगा यात्रा कल

जांजगीर-चांपा में भारतीय जनता पार्टी की तिरंगा यात्रा कल

जांजगीर-चांपा से संवाददाता राजेश राठौर की रिपोर्ट

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी जिला जांजगीर चांपा के जिलाध्यक्ष गुलाब चंदेल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी जांजगीर चांपा जिला के तीनों विधानसभा में तिरंगा यात्रा का आयोजन करेगी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के के कार्यकर्ता इसकी तैयारी में लगी हुई है। जांजगीर -चांपा विधानसभा की यात्रा दोपहर 3 बजे नैला रेलवे-स्टेशन से निकलेगी। दोपहर 2 बजे पामगढ़ विधानसभा मे यात्रा मुलमूला त्रिमूर्ति चौक से निकलेगी। उसी क्रम मे अकलतरा विधानसभा में बलौदा से सुबह 11 बजे भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में भाग लेंगे। उक्त यात्रा में सासंद कमलेश जांगड़े ,पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व विधायक सौरभ सिंह ,जिलाध्यक्ष गुलाब चंदेल,अमबेश जांगड़े,संतोष लहरे सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर सहित जिले के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।