पेरिस पैरालंपिक में भारतीय निशानेबाज रूबीना फ्रांसिस ने जीता कांस्य पदक

पेरिस पैरालंपिक में भारतीय निशानेबाज रूबीना फ्रांसिस ने जीता कांस्य पदक

रायपुर। पेरिस पैरालंपिक 2024 में महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारतीय निशानेबाज रूबीना फ्रांसिस ने कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने इसे भारत के लिए गर्व का पल कहा। सीएम साय ने  इस उपलब्धि पर समस्त प्रदेशवासियों की ओर से ढेरों शुभकामनाएं और बधाई दी है।