बागबाहरा सीएचसी की एक और बड़ी सफलता,महिला के अंडाशय में बनी 3.36 किलोग्राम वजनी गांठ को ऑपरेशन से किया अलग

बागबाहरा सीएचसी की एक और बड़ी सफलता,महिला के अंडाशय में बनी 3.36 किलोग्राम वजनी गांठ को ऑपरेशन से किया अलग

बागबाहरा से अतुल गंडेचा की रिपोर्ट

बागबाहरा। शासकीय अस्पताल बागबाहरा में आज एक महिला के अंडाशय में गांठ का सफल ऑपरेशन किया गया। बागबाहरा शासकीय अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रेवेन्द्र साहू एवं उनकी टीम द्वारा ऑपरेशन कर सफलता पूर्वक निकाला गया, जिसका वजन लगभग 3.36 किलोग्राम है।


ब्लॉक के इस छोटे से हॉस्पिटल मे आए दिन डॉक्टरों के मेहनत ने नया कीर्तिमान रचा है।  विगत दिनों महासमुंद जिले में एक कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर रेवेन्द्र साहू को उनके उत्कृष्ठ उपचार के लिए टंकराम वर्मा राजस्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के हाथों सम्मानित भी किया गया था। कही न कही यहां के डॉक्टरों का इलाज व सेवाकार्य हम शहर व क्षेत्रवासियों को गौरन्वित करता है। डॉ. रेवेन्द्र साहू व निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. त्रिलोक नेताम उनकी टीम को बहुत बहुत बधाई दी गई।