छात्राओं से छेड़छाड़ और बैड टच करने वाला प्रधान पाठक सस्पेंड

छात्राओं से छेड़छाड़ और बैड टच करने वाला प्रधान पाठक सस्पेंड

संभागीय आयुक्त शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में प्रधान पाठक की शर्मनाक करतूत सामने आने पर सख्त कार्रवाई की गई। प्रधान पाठक छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और बैड टच करता था। मामले की शिकायत को जांच के दौरान सही पाया गया। इसके बाद बुधवार देर शाम संभागीय आयुक्त शिक्षा विभाग ने  आदेश जारी कर प्रधान पाठक को सस्पेंड कर दिया है।

मामला बालोद जिले के विकासखंड गुरुर के ग्राम चिटौद का है। यहां शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक कांशीराम साहू की लगातार शिकायतें सामने आ रही थी। प्रधान पाठक छात्राओं के साथ छेड़छाड़,अशोभनीय व्यवहार,गलत ढंग से शरीर को स्पर्श करना,अपशब्द कहना, साथ ही अध्यापन कार्य में रूचि नहीं लेना तथा नियमित रूप से शाला में उपस्थित नहीं रहता था। तमाम शिकायतों की जांच विकासखंड शिक्षा अधिकारी गुरुर ललित चंद्राकर ने की।  जांच में सारा मामला सही पाया गया। इसके बाद प्रधान पाठक को सस्पेंड कर विकासखंड शिक्षा अधिकारी छुईखदान,जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडाई में पदस्थ किया गया है।