आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस,एसपी से न्याय की गुहार

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस,एसपी से न्याय की गुहार

बलरामपुर से संवाददाता शैलेंद्र कुमार द्विवेदी की रिपार्ट

बलरामपुर। जिले में 2 महीने पिछले हुए हत्या के आरोपी अभी भी नहीं पकड़े गए हैं। पीड़ित लगातार पुलिस से लग रही है, न्याय की गुहार। आपको बता दें कि त्रिकुंड थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पलगी मे 3/ 7/ 2024 को एक महिला की हत्या हुई थी, जिसका खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में ड्यूटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक कबलरामपुर जिले के त्रिकुंड थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत पलगी में  3/7/2024 को एक महिला का शव मिला था, जिसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। पीड़ित पिता ने न्याय की गुहार एसपी बलरामपुर से भी लगाई है। लगातार पीड़ित पक्ष एसपी बलरामपुर को भी  लिखी शिकायत देकर न्याय की गुहार लगा रहा है।
पीड़ित ने अपने लिखित शिकायत में महिला के ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया है। पुलिस विभाग का कहना है कि  जांच चल रही है आरोपियों को लगातार ढूंढने में पुलिस लगी हुई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।