सुमन लता यादव बनी राज्य कर्मचारी संघ की ब्लाक अध्यक्ष

सुमन लता यादव बनी राज्य कर्मचारी संघ की ब्लाक अध्यक्ष

जांजगीर-चांपा से संवाददाता राजेश राठौर की रिपोर्ट

जांजगीर-चांपा। शासन से मान्यता प्राप्त व राष्ट्रीय कर्मचारी महासंघ से सम्बध्द राज्य कर्मचारी संघ का विस्तार पामगढ ब्लाक में  किया गया। इसमें राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अनुभव तिवारी व जिला सचिव विक्रान्त साहू के द्वारा सुमन लता यादव को राज्य कर्मचारी संघ के लिए पामगढ ब्लाक अध्यक्ष मनोनयन किया गया। यादव मैडम ने संघ से जुड़े रहकर सदैव कर्मचारी हित में कार्य करने के लिए तत्पर रहने की बात कही। इनके ब्लाक अध्यक्ष बनने पर करीबियों के द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी गई।