विधायक रोहित साहू शुक्रवार को लगाऐंगे जनदर्शन सुनेंगे लोगों की समस्या

विधायक रोहित साहू शुक्रवार को लगाऐंगे जनदर्शन सुनेंगे लोगों की समस्या

गरियाबंद से विजय साहू की रिपोर्ट 

गरियाबंद। विधायक रोहित साहू 11 जुलाई को गरियाबंद दौरे पर रहेंगे। । वे जिले में विभिन्न विकास कार्यक्रमों में शामिल होंगे और जनदर्शन के माध्यम से लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे। निज सहायक किशोर साहू ने बताया कि विधायक रोहित साहू दोपहर 12:15 बजे गरियाबंद पहुंच केशोडार, दर्रीपारा में बने जिला पशु चिकित्सालय भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके बाद दोपहर 2:00 बजे वे भाजपा जिला कार्यालय गरियाबंद में जनदर्शन कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे । भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित पारख ने क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ताओ और आम नागरिकों से जनदर्शन व अन्य कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है।