महीने की पहली तारीख लाई खुशखबरी, सस्ते हुए LPG सिलेंडर

महीने की पहली तारीख लाई खुशखबरी, सस्ते हुए LPG सिलेंडर

नई दिल्ली। जुलाई महीने की शुरुआत एलपीजी यूजर्स के लिए राहत भरी हुई है। दरअसल, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में तगड़ी कटौती का तोहफा दिया है और दिल्ली से मुंबई तक ये सस्ता हो गया है। एलपीजी सिलेंडर की बदली हुई कीमतें आज 1 जुलाई 2025 से प्रभावी हो गई हैं।

यहां बता दें कि इस बार भी तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी की है और राजधानी दिल्ली में ये 58 रुपये तक सस्ता हो गया है। जबकि 14 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतें जस की तस रखी गई हैं।