करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन "संजय कपूर" का निधन

करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन "संजय कपूर" का निधन

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का 53 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। निधन से कुछ घंटे पहले संजय कपूर ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर ट्वीट किया था। एक्स पर संजय कपूर का आखिरी पोस्ट 12 जून को शाम 5 बजे के आसपास अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया प्लेन क्रैश से जुड़ा था। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे की बेहद दर्दनाक खबर मिली। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी पीड़ित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति और साहस प्रदान करे।'