रायपुर में गुरु प्रसादी वितरण महोत्सव 10 अक्टूबर को

रायपुर में गुरु प्रसादी वितरण महोत्सव 10 अक्टूबर को

रायपुर। शरद पूर्णिमा के चांद युगश्रेष्ठ संत शिरोमणि समाधिस्थ आचार्य विद्यासागर महाराज, नवाचार्य 108 समय सागर महाराज एवं गणिनीश्रेष्ठ 105 आर्यिका मां ज्ञानमती माता के जनमोत्सव के शुभ अवसर पर गुरु प्रसादी वितरण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। रायपुर में चातुर्मासरत आर्यिका माँ 105 अंतर्मति माता ससंघ के मंगल आशीर्वाद, ब्रह्मचारी सुनील भैया के मार्गदर्शन में एवं सकल दिगंबर जैन समाज रायपुर के अध्यक्ष विनोद जैन बड़जात्या के कुशल निर्देशन में श्री जैन युवा महासभा रायपुर के द्वारा गुरु प्रसादी वितरण कार्यक्रम का आयोजन 10 अक्टूबर को फाफाडीह रायपुर स्थित दि फ़ूड कल्चर कैफ़े
से प्रारंभ होगा। शहर के 9 अलग-अलग वृद्धाश्रम, अनाथालय एवं जरुरतमंद बच्चों को गुरु प्रसादी वितरण किया जाएगा। इसमें 11000 से अधिक लोगों को गुरु प्रसाद वितरण की व्यवस्था श्री जैन युवा महासभा के सदस्यों द्वारा की गई है। जिसका समय दोपहर 12 से 3 बजे तक सुनिश्चित किया गया है। यह  जानकारी जैन युवा महासभा, रायपुर के अध्यक्ष अनमोल जैन (संस्कृति) एवं कार्यक्रम प्रभारी अर्पण जैन, अखिल जैन, रजत जैन, सचिन जैन, संयम जैन द्वारा संयुक्त रूप से दी गई।