1000 करोड़ क्लब में रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ की एंट्री, बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

1000 करोड़ क्लब में रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ की एंट्री, बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

मुंबई। अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है, जिसके साथ ही यह आधिकारिक तौर पर 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है।

रिलीज़ के महज 21 दिनों में ‘धुरंधर’ ने यह आंकड़ा पार किया है। क्रिसमस वीक के दौरान फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला, जिसने इसके कलेक्शन को नई ऊंचाई तक पहुंचा दिया। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म देश और विदेश दोनों ही बाजारों में लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है।

‘धुरंधर’ अब 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में शुमार हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर इसके प्रदर्शन को रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक माना जा रहा है।