जशपुर में राष्ट्रपति का स्वागत

जशपुर में राष्ट्रपति का स्वागत

रायपुर। झारखंड के मांझाटोली में अंतरराज्यीय जन संस्कृति समागम समारोह ‘कार्तिक जतरा’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज जशपुर पहुंचीं। जशपुर के आगडीह हवाई पट्टी पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा...मधेश्वर महादेव की पावन भूमि, गौरवशाली संस्कृति और अनुपम नैसर्गिक सौंदर्य से समृद्ध जशपुर की धरती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। आपका आगमन जशपुर के लिए गौरव और प्रेरणा का अविस्मरणीय क्षण है। ‘कार्तिक जतरा’ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़, झारखण्ड और ओडिशा के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।