रणवीर सिंह का 'धुरंधर' अवतार फिर मचाएगा गदर! 'बॉर्डर 2' के साथ 23 जनवरी को रिलीज होगा 'धुरंधर 2' का टीजर
मुंबई। साल 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर 'धुरंधर' की सफलता के बाद, अब इसके दूसरे अध्याय यानी 'धुरंधर 2' का काउंटडाउन शुरू हो गया है। निर्देशक आदित्य धर ने फैंस को सबसे बड़ा सरप्राइज देते हुए कन्फर्म किया है कि फिल्म का पहला टीजर इसी शुक्रवार, 23 जनवरी को दुनिया के सामने होगा।
'बॉर्डर 2' के साथ मचेगा डबल धमाल
23 जनवरी को जब सनी देओल 'बॉर्डर 2' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे, तो दर्शकों को एक और बोनस मिलेगा। 'धुरंधर 2' का टीजर इसी फिल्म के साथ सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि इन दो बड़ी फिल्मों का एक साथ आना बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला सकता है।
हमजा की अनकही कहानी: ल्यारी से मिशन तक
'धुरंधर 2' की कहानी पहले भाग से भी अधिक गहरी और डार्क होने वाली है। फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे हमजा ने कराची के खतरनाक इलाके ल्यारी में अपनी शुरुआत की और भारत के खिलाफ होने वाली साजिशों को नाकाम करने के लिए गुप्त एंटी-टेरर ऑपरेशंस को अंजाम दिया।
-
मिशन: फिल्म में 1999 के विमान अपहरण (IC-814) और मुंबई के 26/11 हमलों जैसी घटनाओं के पीछे की अनकही स्पाई वॉर को फिल्माया गया है।
आदित्य धर का 'विज़न'
'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' और 'धुरंधर' के बाद आदित्य धर अब इस फ्रेंचाइजी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, दूसरे भाग का बजट पहले से कहीं ज्यादा है और इसमें ग्लोबल लेवल के एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे।

admin 









