बस्तर के विकास के लिए बनेगा रोड-मैप

बस्तर के विकास के लिए बनेगा रोड-मैप
रायपुर (चैनल इंडिया)। 31 मार्च को नक्सल मुक्त होने के बाद बस्तर संभाग के समग्र विकास के लिए एक प्रभावी रोड-मैप तैयार किया जाएगा। इसकी समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मंत्रालय में एक उच्च स्तरीय बैठक ली। इसमें उन्होंने कहा कि बस्तर में शांति और विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। 
बैठक में बस्तर के सभी सातों जिलों को मुख्यधारा से जोडऩे मूलभूत सुविधाओं को तेजी से विस्तार देने पर विस्तार से मंथन किया गया। बैठक में मुख्य सचिव विकासशील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह सहित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।