'आई लव मोहम्मद' पोस्टर विवाद के बाद हिंसा में 20 से अधिक पुलिस घायल और 30 से अधिक उपद्रवी गिरफ्तार
I Love Mohammed

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद 'आई लव मोहम्मद' पोस्टर को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक रूप ले चुका है। कानपुर से शुरू हुआ यह विवाद अब विभिन्न शहरों में फैल गया है। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़पों में पथराव, गोलीबारी और आंसू गैस का उपयोग हुआ। उपद्रवियों द्वारा किए गए पथराव और उत्पात के कारण 20 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 30 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया और 50 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया। मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना तौकीर रजा को उनके आवास पर नजरबंद कर दिया गया है, और उनके खिलाफ FIR दर्ज होने की संभावना है।