यमुना की जल गुणवत्ता में रिकॉर्ड सुधार: DPCC रिपोर्ट

Yamuna's water quality

यमुना की जल गुणवत्ता में रिकॉर्ड सुधार: DPCC रिपोर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) की सितंबर 2025 की रिपोर्ट के अनुसार, यमुना नदी की जल गुणवत्ता में 2013 के बाद सबसे बड़ा सुधार दर्ज किया गया है। पहली बार तेज बाढ़ (4 सितंबर को जलस्तर 207.48 मीटर) के दौरान पानी के नमूने लिए गए, जिनसे पता चला कि तेज बहाव ने प्रदूषकों को बड़े पैमाने पर बहा दिया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि बायोलॉजिकल ऑक्सीजन डिमांड (BOD) ओखला बैराज पर 13.5 mg/l और आईटीओ पर 4 mg/l तक कम हुई। 2023 में 208.66 मीटर जलस्तर के दौरान नमूने बाढ़ से पहले लिए गए थे। DPCC के अनुसार, बाढ़ और बेहतर सीवेज ट्रीटमेंट ने सुधार में भूमिका निभाई, हालांकि नदी अभी स्नान के मानकों पर खरी नहीं उतरती।