स्कूल प्रिंसिपल का घोटाला उजागर, 55 लाख गबन कर ऑनलाइन सट्टेबाजी में उड़ाए!

नई दिल्ली। ओडिशा के सोनपुर जिले के बिनिका स्थित ओडिशा आदर्श विद्यालय के निलंबित प्रिंसिपल सौम्य रंजन खेती को राज्य सतर्कता विभाग ने 55 लाख रुपये के गबन के आरोप में गिरफ्तार किया है। सौम्य पर 2021-22 से 2024-25 के दौरान मध्याह्न भोजन योजना, MO स्कूल अभियान और लड़कियों के छात्रावास निधि के लिए आवंटित 55,02,610 रुपये के सरकारी धन का दुरुपयोग करने का आरोप है।
जांच में खुलासा हुआ कि सौम्य इस राशि को ऑनलाइन सट्टेबाजी में लगा रहा था। अपने पद का दुरुपयोग करते हुए उसने स्कूल के बजट में हेराफेरी की। सतर्कता विभाग ने सोमवार को उसे गिरफ्तार किया, और मामले की आगे की जांच जारी है।