एक पेड़ मां के नाम : सढ़ौली में कलेक्टर ने किया पौधरोपण

एक पेड़ मां के नाम : सढ़ौली में कलेक्टर ने किया पौधरोपण

गरियाबंद से विजय साहू की रिपोर्ट 

ब्लॉक प्लान्टेशन के तहत सढ़ौली में 2500 से अधिक पौधों का किया गया रोपण

गरियाबंद । जिले के सभी विकासखंडों के किसी एक स्थान पर ब्लाक प्लांटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। एक पेड़ मां के नाम के तहत गरियाबंद विकासखण्ड के ग्राम सढ़ौली में ब्लाक प्लान्टेशन किया गया। जिसमें पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति की सुरक्षा केे लिए विभिन्न प्रकार के फलदार एवं इमारती पौधों का रोपण किया गया। कलेक्टर भगवान सिंह उइके ने उन्नत किस्म के आम का पौधरोपण किया, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। ब्लाक प्लान्टेशन के तहत 7 एकड़ क्षेत्र में लगभग 2500 से अधिक पौधों का रोपण किया गया। इसी प्रकार अन्य विकासखण्डों में भी वृक्षारोपण किया जायेगा। कलेक्टर ने कहा कि पौधे बड़े होकर कुपोषण से लड़ने में सहायक फलों का उत्पादन करेंगे। वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में कलेक्टर भगवान सिंह उइके ने लोगों को पौधों का महत्व बताते हुए कहा कि अपने घरों में भी वृक्षारोपण करें और ग्रामीणों से यह भी कहा कि ब्लाक प्लान्टेशन को सहजने की जवाबदारी ग्रामीणों की होगी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ जीआर मरकाम, अपर कलेक्टर नवीन भगत, एसडीएम  ऋषा ठाकुर, डीपीओ अशोक पाण्डेय, उप संचालक समाज कल्याण डीपी ठाकुर, उप संचालक ओपी देशमुख, महाप्रबंधक उद्योग दीनबंधु ध्रुव, एलडीएम मो. मोफिज, मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंत्यावसायी  रश्मि गुप्ता एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।