विधायक पुरंदर मिश्रा को जन्मदिन की बधाई देने लगा तांता,बेटे सौरभ सहित समर्थकों ने किया रक्तदान
 
                                रायुपर। रायपुर उत्तर के विधायक पुरन्दर मिश्रा ने अपना 66वां जन्मदिन मनाया। सुबह से ही समर्थकों का बधाई एवं शुभकामनाएं देने विधायक निवास एवं कार्यालय पर तांता लगा रहा। इस अवसर पर गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में श्री बालाजी रक्त केन्द्र द्वारा जरुरतमदों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। विधायक पुत्र सौरभ मिश्रा सहित लगभग 100 समर्थकों ने रक्तदान किया।


विधायक मिश्रा के जन्मदिन पर भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं द्वारा कई प्रकार के उपहार बुके, शॉल, श्रीफल स्मृति चिन्ह व अन्य उपहारों के साथ विधायक मिश्रा को जन्मदिन का बधाई दी गई। भाजपा युवा मोर्चा तेलीबांधा मंडल द्वारा लड्डू से विधायक पुरन्दर मिश्रा का तौल किया गया और केक काट कर अपने नेता का जन्म उत्सव मनाया गया। साथ ही भाजपा फाफाडीह मंडल पूर्व महामंत्री अखिलेश पवार एवं टीम द्वारा जय जगन्नाथ झूला सप्रेम भेंट किया गया।

बधाई एवं शुभकानाएं देने विशेष रूप से रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, उद्योग विकास निगम के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, अध्यक्ष केदार नाथ गुप्ता, अध्यक्ष सलीम राज, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर अकबर अली, पीयूष मिश्रा, गुणनीधि मिश्रा मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र गंडेचा, संदीप जंघेल, दलविंदर सिंह बेदी, राम प्रजापति, अखिलेश पवार, महेन्द्र खोड़ियार, संतोष साहू, प्रमोद साहू, कैलाश बेहरा, महेश ध्रुव, संतोष हियाल, प्रदीप वर्मा स्थानीय समस्त भाजपा प्रदेश, जिला, मंडल के वर्तमान पूर्व जनप्रतिनिधियों सहित भाजपा महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकरी व मीडिया साथियों के साथ बड़ी संख्या में समर्थकों कार्यकर्ताओं एवं स्थानीयजनों की उपस्थिति रही।
 
                        
 admin
                                    admin                                

 
                    
                 
                    
                 
                    
                 
                    
                 
                    
                 
                    
                 
                    
                
 
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
            
 
            
             
            
             
            
             
            
             
            
            













