सरकारी अमले को अब केंद्र सरकार के समान डीए, सीएम साय की बड़ी घोषणा

सरकारी अमले को अब केंद्र  सरकार के समान डीए, सीएम साय की बड़ी घोषणा

रायपुर (चैनल इंडिया)। प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को अब केंद्र सरकार के समान महंगाई भत्ता दिया जाएगा। राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के अष्टम प्रदेश अधिवेशन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यह बड़ी घोषणा की। इस घोषणा के बाद अब राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों को अब महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत से बढक़र 58 प्रतिशत मिलेगा।