नए साल में बनेंगी 608 नई सड़कें, 49 50 करोड़ से बनेंगे पुल-भवन

नए साल में बनेंगी 608 नई सड़कें, 49 50 करोड़ से बनेंगे पुल-भवन
रायपुर (चैनल इंडिया)। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने नवा रायपुर के संवाद ऑडिटोरियम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोक निर्माण विभाग के दो सालों की उपलब्धियों की जानकारी दी। वहीं आने वाले तीन सालों की रुपरेखा साझा की। उन्होंने बताया कि बीजेपी सरकार बनने के बाद 112 कार्यों के लिए 8092 करोड़ की स्वीकृति मिली।
डिप्टी सीएम साव ने बताया कि 2023-24 में 81 कार्यो के लिए 550 करोड़ की स्वीकृति मिली। वहीं 2024- 25 में 436 कार्यों के लिए 2589 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली। 2025-26 में 608 नई सडक़ें बनाई जाएगी। पुल एवं भवन कार्य के लिए 4950 करोड़ की स्वीकृति मिल चुकी है। प्रशासकीय स्वीकृति जारी है। 2025 से आज तक 1012 निविदा प्रमुख अभियंता द्वारा लगाई गई।
अरुण साव ने बताया, वर्ष 2025- 26 में 4824 करोड़ की निविदा स्वीकृत की गई। दिसंबर 2023 से दिसंबर 2025 तक 1126 कार्यों के निर्माण 8092 करोड़ स्वीकृत किए गए। वर्तमान में 3641 सडक़ों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। 164 पुल निर्माण कार्य अब तक पूरे हुए हैं। वहीं 143 पुल निर्माण कार्य प्रगति पर है। 252 भवन कार्य पूरे हो गए हैं एवं 265 कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि 371 मुख्य अभियंता पदों पर पदोन्नति की गई। सात नवीन संभागीय कार्यालय एवं 12 नवीन उप संभागीय कार्यलय सृजित किए गए हैं।