पार्टी विरोधी गतिविधियों पर कार्रवाई : पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.के. सिंह BJP से 6 साल के लिए निष्कासित

Former Union Minister R.K. Singh

पार्टी विरोधी गतिविधियों पर कार्रवाई : पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.के. सिंह BJP से 6 साल के लिए निष्कासित

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 समाप्त होते ही भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.के. सिंह को पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया।

पार्टी ने आरोप लगाया कि आर.के. सिंह चुनाव के दौरान तथा उससे पहले लगातार पार्टी-विरोधी गतिविधियों में शामिल थे, जिसके चलते यह दंडात्मक कदम उठाया गया।

निष्कासन की पुष्टि करते हुए बिहार BJP नेतृत्व ने कहा कि संगठन में अनुशासनहीनता के लिए शून्य सहिष्णुता की नीति जारी रहेगी।