कांग्रेस के पूर्व विधायक का निधन, होटल में आया हार्ट अटैक

कांग्रेस के पूर्व विधायक का निधन, होटल में आया हार्ट अटैक

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व विधायक त्रिलोचन सिंह सूंढ का हार्ट अटैक से निधन हो गया है।  त्रिलोचन सिंह सूंढ पंजाब के बंगा से कांग्रेस के पूर्व विधायक थे। वे एक होटल में ठहरे हुए थे, जहां उन्हें हार्ट अटैक आया।निधन की खबर से कांग्रेस में शोक की लहर है। पंजाब कांग्रेस इकाई ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि त्रिलोचन सूंढ का जाना पार्टी और राज्य दोनों के लिए बड़ी क्षति है। पार्टी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह हमेशा अपने संघर्ष और ईमानदारी के लिए याद किए जाएंगे। इस दुखद घटना के चलते कांग्रेस ने आज का निर्धारित रोड शो स्थगित करने का फैसला लिया है। प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने कहा कि फिलहाल सभी कार्यक्रम स्थगित रहेंगे और पार्टी कार्यकर्ता पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्रित होंगे।