ऋषभ पंत बने भारत के टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़

ऋषभ पंत बने भारत के टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़

नई दिल्ली। भारत के आक्रामक विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने अपने टेस्ट करियर में एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। पंत ने वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ते हुए भारत के टेस्ट इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

इस मैच में पंत ने अपनी पारी की शुरुआत सहवाग के बराबर 90 छक्कों के साथ की थी। उन्होंने केशव महाराज की गेंद पर मिड-ऑफ के ऊपर से जोरदार छक्का जड़कर सहवाग को पीछे छोड़ा। इसके तुरंत बाद उन्होंने महाराज की ही गेंद पर एक और छक्का लगाया।

अब पंत के टेस्ट क्रिकेट में कुल 92 छक्के हो गए हैं, और वे 100 छक्कों का आंकड़ा छूने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बनने से सिर्फ 8 छक्के दूर हैं।