अमरनाथ यात्रा: श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख के पार, आस्था और उत्साह चरम पर

नई दिल्ली। अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या इस साल अब तक दो लाख को पार कर गई है। रविवार को कुल 17,317 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। इसके साथ ही यात्रा की कुल संख्या 2,00,063 तक पहुंच गई है। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रविवार को दर्शन करने वालों में 12,210 पुरुष, 4,202 महिलाएं, 264 बच्चे, 103 साधु, 18 साध्वियां, छह ट्रांसजेंडर और 514 सुरक्षा बलों के जवान शामिल थे। यात्रा के प्रति लोगों की आस्था और उत्साह हर दिन बढ़ता जा रहा है।