क्रिकेटर यश दयाल पर गैर-जमानती FIR, व्हाट्सऐप चैट-वीडियो सबूत पेश, हो सकती है 10 साल की सजा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर यश दयाल बड़ी मुसीबत में फंसते दिख रहे हैं। उन पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत FIR हुआ है। IPC की ये धारा गैर-जमानती है। इसके तहत यश दयाल को 10 साल की जेल भी हो सकती है। पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पीड़ित लड़की ने यश दयाल के खिलाफ शादी का झांसा देकर आर्थिक, मानसिक और शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को ये भी बताया कि शादी के नाम पर यश दयाल ने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। सूत्रों के मुताबिक पीड़ित लड़की ने अपने आरोपों के संदर्भ में व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट, वीडियो कॉल और फोटो जैसे सबूत भी पेश किए हैं, जिसकी पुलिस छानबीन कर रही है।