कन्नड़ अभिनेत्री श्रुति पर हमला: पति ने पेपर स्प्रे किया और चाकू से किए वार

कन्नड़ अभिनेत्री श्रुति पर हमला: पति ने पेपर स्प्रे किया और चाकू से किए वार

नई दिल्ली। कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस मंजुला श्रुति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनके पति अमरेश ने बेवफाई के शक में उन पर चाकू से जानलेवा हमला किया था। एक्ट्रेस का पति पुलिस की गिरफ्त में है।

अमरेश ने कथित तौर पर श्रुति पर हमला किया, जब उनके बच्चे कॉलेज चले गए थे। हमले में मिर्च स्प्रे का इस्तेमाल किया गया। उसके बाद उसकी पसलियों, जांघ और गर्दन पर कई वार किए गए और उसका सिर दीवार पर पटक दिया। श्रुति का विक्टोरिया अस्पताल में इलाज चल रहा है।