वसंत विहार हादसा: तेज रफ्तार ऑडी ने फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को कुचला

वसंत विहार हादसा: तेज रफ्तार ऑडी ने फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को कुचला

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के वसंत विहार इलाके में शनिवार देर रात एक भीषण हादसा हो गया। रात करीब 1:45 बजे एक तेज रफ्तार सफेद ऑडी कार ने फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को कुचल दिया। यह घटना शिवा कैंप के सामने हुई। बताया जा रहा है कि कुछ लोग अपने परिवार के साथ सड़क किनारे फुटपाथ पर सो रहे थे, तभी अचानक तेज रफ्तार कार आकर उन पर चढ़ गई। हादसे में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।