भाजपा कार्यालय दंतेवाड़ा में पार्टी का मनाया गया स्थापना दिवस

दंतेवाड़ा से राजू शर्मा की रिपोर्ट
दंतेवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी का 45 वां स्थापना दिवस हर्ष के साथ भाजपा जिला कार्यालय चितालंका दंतेवाड़ा में मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता एवं दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी,विशिष्ठ अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दंतेवाड़ा संतोष गुप्ता एवं जिला पंचायत अध्यक्ष दंतेवाड़ा नंदलाल मुडामि के गरिमामय उपस्थिति में भाजपा मंडल दंतेवाड़ा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ द्वारा भाजपा मंडल अध्यक्ष दंतेवाड़ा जय भंसाली ने नेतृत्व में पार्टी का झंडा फेहरा कर एवं मिठाई खिलाकर मनाया गया | कार्यक्रम की शुरुवात भारत माता,अटल बिहारी वाजपेयी,दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुख़र्जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया | कार्यक्रम में वक्ताओं और अतिथियों द्वारा पार्टी के संस्थापक सदस्यों के जीवनी एवं संघर्ष के बारे में श्रोताओं को बताया गया | विधायक चैतराम अटामी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्पित है। भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन 6 अप्रैल, 1980 को नई दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में आयोजित एक कार्यकर्ता अधिवेशन में किया गया, जिसके प्रथम अध्यक्ष भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्देय अटल बिहारी वाजपेयी निर्वाचित हुए। अपनी स्थापना के साथ ही भाजपा ने अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं लोकहित के विषयों पर मुखर रहते हुए भारतीय लोकतंत्र में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज की तथा भारतीय राजनीति को नए आयाम दिए। श्री अटामी ने कहा कि भाजपा ने भारतीय राजनीति को दो ध्रुवीय बनाकर एक गठबंधन-युग के सूत्रपात में अग्रणी भूमिका निभाई है। देश में विकास आधारित राजनीति की नींव भी भाजपा ने विभिन्न राज्यों में सत्ता में आने के बाद तथा पूरे देश में भाजपा नीत राजग शासन के दौरान रखी। तीन दशक बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसी एक पार्टी को देश की जनता ने पूर्ण बहुमत दिया है तथा भारी बहुमत से भाजपा नीत राजग सरकार केन्द्र में विद्यमान है।
विधायक चैतराम अटामी ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश में पहली बार भाजपा की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनी, जो लगातार तीसरी बार सत्तारूढ़ होकर आज 'सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास' की उद्घो षणा के साथ गौरव सम्पन्न भारत का पुनर्निर्माण कर रही है। आज भाजपा लगभग 13 करोड़ सदस्यों वाली विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बन गई है। इस प्रकार भारतीय लोकतंत्र के लिए अपेक्षित अखिल भारतीय संगठन एवं नेतृत्व आज केवल भाजपा के पास है।भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने भी कार्यकर्ताओ को स्थापना दिवस की बधाई दी एवं अपने अपने घरों में पार्टी का झंडा लगाने हेतु आग्रह किया | श्री गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा ने विधानसभा, लोकसभा, उपचुनाव और हाल के निकाय व पंचायत चुनावों में जो ऐतिहासिक सफलता अर्जित की है, वह भाजपा के प्रति बढ़ते विश्वास और बढ़ते जनादार का परिचायक है। आज न केवल केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ छत्तीसगढ़वासियों को मिल रहा है, अपितु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने अनेक क्रांतिकारी फैसले लेकर जन-कल्याण की अपनी प्रतिबद्धता को व्यक्त किया,इस बात का उल्लेख करते हुए ही अत्यंत हर्ष हो रहा है जब हम आज पार्टी का 45 वां स्थापना दिवस मना रहे है और भाजपा का एक कार्यकर्ता होना स्वयं गौरवान्वित होने का विषय है | कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री दंतेवाड़ा रुपन मंडल ने किया एवं आभार व्यक्त पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रवण कड़ती ने किया | इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा,सुनीता भास्कर,रामु नेताम,पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष खिरेन्द्र ठाकुर,नगर पालिका अध्यक्ष दंतेवाड़ा पायल गुप्ता,पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दंतेवाड़ा महावीर महेश्वरी,जनपद अध्यक्ष कुआकोंडा सुकालू मुडामि,पूर्व मंडल अध्यक्ष जयदयाल नागेश,नगर पालिका उपाध्यक्ष दंतेवाड़ा कैलाश गुप्त,जी डी बैरागी,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुणाल ठाकुर,राहुल दुबे,दंतेश्वरी सोरी,पार्षद चंदन ध्रुव,राजेश बोरबन,कीर्ति ठाकुर,साजन सिंह,लक्ष्मी यादव,डे नारायण,कुंती झरना,ट्विंकल आनंद,प्रियंका बेहरा,विना सुता,गौतम भाटी,चंद्रकांत स्वाई,हिमांशु परघनीया एवं समस्त पदाघिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित हुए |