8 साल के जैक मार्टिन प्रेसमैन ने बनाया जीरो ग्रेविटी में रहने का रिकॉर्ड!

8 साल के जैक मार्टिन प्रेसमैन ने बनाया जीरो ग्रेविटी में रहने का रिकॉर्ड!

नई दिल्ली। अमेरिका के जैक मार्टिन प्रेसमैन ने सबसे कम उम्र में शून्य गुरुत्वाकर्षण (Zero Gravity) में रहने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। मात्र 8 साल 33 दिन की उम्र में उन्होंने यह कारनामा कर अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करवाया। एक अमेरिकी कंपनी ने इस खास उड़ान की व्यवस्था की थी। दिलचस्प बात यह है कि यह रिकॉर्ड तब बना जब 59 वर्षीय सुनीता विलियम्स 9 महीने अंतरिक्ष में बिताकर हाल ही में धरती पर लौटी हैं, जिससे अंतरिक्ष विज्ञान में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ गई।

जैक ने कहा कि यह वास्तव में रोमांचक था, लेकिन जब आप पहली बार दीवार से धक्का देते हैं तो आप बहुत तेजी से उड़ते हैं और फिर जब आप शून्य गुरुत्वाकर्षण में होते हैं तो आपको बहुत कुछ सीखने की जरूरत होती है। सबसे डरावना हिस्सा यह था, जब आपको लगता है कि शायद आप दुर्घटनावश किसी और को टक्कर मार सकते हैं। उन्होंने 18 बार शून्य गुरुत्वाकर्षण का अनुभव किया, प्रत्येक बार लगभग 30 सेकंड तक रहे। जैक आगे चलकर अंतरिक्ष यात्री बनना चाहता है। वह अंतरिक्ष में जाने वाला सबसे कम उम्र का व्यक्ति भी बनना चाहता है।