जांजगीर में कल अपने आवाज का जादू बिखेरेंगी "शहनाज अख्तर"

ईशिका लाइफ फाउंडेशन द्वारा छत्तीसगढ़ गौरव रत्न सम्मान का होगा आयोजन
जांजगीर-चाम्पा से राजेश राठौर की रिपोर्ट
जांजगीर-चाम्पा। गौरव रत्न सम्मान समारोह का आयोजन 15 अप्रैल को जांजगीर के हाईस्कूल मैदान में किया गया है। कार्यक्रम में मशहूर सिंगर शाहनाज अख्तर अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगी। उन्होंने अपना एक वीडियो जारी करते हुए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यर म में शामिल होने की अपील की है। कार्यक्रम का आयोजन ईशिका लाइफ फाउंडेशन के द्वारा किया जा रहा है, जिसमें कला, संस्कृति और समाज सेवा से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन मंगलवार 15 अप्रैल को हाईस्कूल मैदान जांजगीर में शाम 6 बजे से प्रारंभहोगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने के लिए विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। साथ ही सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से एक जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगाए जिसमें विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर संदेश दिए जाएंगे।