चांद पर मंडरा रहा खतरा, टकरा सकता है एक खतरनाक "एस्टेरॉयड", वैज्ञानिकों ने कही ये बात

Danger looms over the moon a dangerous asteroid may hit it

चांद पर मंडरा रहा खतरा, टकरा सकता है एक खतरनाक "एस्टेरॉयड", वैज्ञानिकों ने कही ये बात

नई दिल्ली। एस्टेरॉयड को धरती के लिए खतरा माना जाता है। कहा जाता है कि अगर पृथ्वी से एस्टेरॉयड की टक्कर होती है, तो तबाही मच जाएगी। वैज्ञानिकों ने कई बार इस तरह की संभावनाएं जताई कि पृथ्वी से एस्टेरॉयड की टक्कर हो सकती है, लेकिन कभी ऐसी घटना नहीं हुई। वैज्ञानिकों ने अब एक एस्टेरॉयड की खोज की है, जिसके धरती से टकराने का कोई खतरा नहीं है, लेकिन यह चंद्रमा से टकरा सकता है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के शक्तिशाली जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप ने हाल ही में एस्टेरॉयड 2024 वाईआर4 को देखा है। इसके मुताबिक, यह दिसंबर 2032 में पृथ्वी और चंद्रमा के खतरनाक रूप से करीब से गुजरेगा। इससे धरती सुरक्षित है, लेकिन चंद्रमा खतरे में आ सकता है। 

जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप ने 2024 वाईआर4 को देखा और पता चला कि यह पहले के अनुमानों से और बड़ा चट्टान हो सकता है। हालांकि, अच्छी खबर यह है कि अब यह पृथ्वी के लिए खतरा नहीं है, लेकिन चंद्रमा से टकराने की संभावना अभी भी बनी हुई है। 

शोधकर्ताओं ने अपनी शुरुआती रिपोर्ट में 22 दिसंबर, 2032 को 2024 वाईआर4 का पृथ्वी से टकराने की संभावना को खारिज कर दिया है। हालांकि, इस समय चंद्रमा से एस्टेरॉयड के टकराने की संभावना अभी शून्य नहीं है। जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप इसे मई 2025 में फिर देखेगा। इससे पहले कि एस्टेरॉयड अगले कई सालों के लिए बाहरी सौर मंडल में लापता हो जाए। खगोलविदों ने पहली बार दिसंबर 2024 में एस्टेरॉयड 2024 वाईआर4 को खोज था। जमीन-आधारित टेलीस्कोप के साथ प्रारंभिक अवलोकनों से जानकारी मिली है कि यह करीब 180 फीट (55 मीटर) व्यास का है। करीब पिसा की झुकी हुई मीनार जितना चौड़ा है। इस एस्टेरॉयड का रास्ता अक्सर धरती के रास्ते को पार करता है। इससे टक्कर होने की संभावना है। अगर इसकी पृथ्वी से टक्कर होती है, तो पूरे शहर में तबाही मच सकती है, जो हिरोशिमा पर गिरे 500 बमों के बराबर होगा। शोधकर्ताओं का अनुमान था कि 2024 वाईआर4 के पृथ्वी से टकराने की संभावना 3.1 फीसदी थी, जो इस आकार के वस्तु के लिए सबसे ज्यादा संभावना थी। बाद में नासा ने इसे शून्य फीसदी कर दिया। अनिश्चितता के दौरान, ईएसए ने जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप का इस्तेमाल करके इस खतरनाक का एस्टेरॉयड अध्ययन करने का फैसला लिया।  जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के खगोलशास्त्री और रिपोर्ट के सह-लेखक एंड्रयू रिवकिन ने जानकारी दी 2032 में एस्टेरॉयड के चंद्रमा से टकराने की लगभग दो फीसदी संभावना अभी भी बनी  है। जेडब्ल्यूएसटी के डेटा से जानकारी मिलती है कि 2024 वाईआर4 पृथ्वी के लिए खतरा नहीं है। चंद्रमा से इसकी टक्कर डरावनी हो सकती है। अगर 2024 वाईआर4 चंद्रमा से टकराता है, तो यह शोधकर्ताओं के लिए एक अनोखा मौका होगा, क्योंकि वो एक ज्ञात एस्टेरॉयड को वास्तविक समय में एक नए गड्ढे का निर्माण होते हुए देख सकेंगे।