भारत ने की बेल्जियम में गिरफ्तार "मेहुल चोकसी" के प्रत्यर्पण की मांग
India demands the extradition of Mehul Choksi

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले के मुख्य आरोपी और भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में 12 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया गया है। भारत सरकार ने औपचारिक रूप से उसके प्रत्यर्पण की मांग कर दी है। बेल्जियम के फेडरल पब्लिक सर्विस ऑफ जस्टिस ने सोमवार को इसकी पुष्टि की।
चोकसी लंबे समय से फरार था और स्विट्ज़रलैंड में इलाज के बहाने देश छोड़ने की फिराक में था। इसी दौरान उसे गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों के अनुसार, चोकसी को न्यायिक हिरासत में रखा गया है और उसे वकीलों से संपर्क करने की अनुमति दी गई है।
भारत के लिए यह गिरफ्तारी एक बड़ी कूटनीतिक और कानूनी सफलता मानी जा रही है, जिससे चोकसी को देश वापस लाकर न्याय की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो सकता है। बेल्जियम सरकार अब उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।