ये हैं दुनिया के 6 सबसे खतरनाक कुत्ते, कुछ मिनटों में ही ले सकते हैं किसी की जान

most dangerous dogs

ये हैं दुनिया के 6 सबसे खतरनाक कुत्ते, कुछ मिनटों में ही ले सकते हैं किसी की जान

नई दिल्ली। कुत्तों को इंसान का सबसे अच्छा दोस्त माना जाता है। इसके साथ ही अपने मालिक के प्रति बेहद वफादार भी होते हैं। कुत्ते बहुत समझदार होते हैं, लेकिन दुनिया में कुत्तों की कुछ ऐसी प्रजातियां हैं जो बेहद खुंखार और खतरनाक होती हैं। खतरे की आहट होने पर वह सामने वाले पर अटैक कर देते हैं। इनके चंगुल से बच पाना नामुमकिन होता है। अगर आपके पास भी ऐसे कुत्ते हैं, तो आप सावधान हो जाइए। आज हम आपको कुत्तों की कुछ ऐसी ही प्रजातियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

पिटबुल: पिटबुल भी दुनिया के खतरनाक कुत्तों में शामिल हैं।  पिटबुल नस्ल के कुत्तों को उनके आक्रामक रवैये के लिए जाना जाता है। यह बहुत खतरनाक होते हैं। इस नस्ल के कुत्तों पर भरोसा करना ठीक नहीं है, क्योंकि किसी की भी चार मिनट के अंदर जान ले सकते हैं। हालांकि, माना जाता है कि यह अपने मालिक के साथ वफादारी, दोस्ताना और भरोसे के साथ रहते हैं। 

जर्मन शेफर्ड : इस कुत्ते की प्रजाति जर्मनी की है। माना जाता है कि  जर्मन शेफर्ड को लोग सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। इस नस्ल के कुत्ते अपनी ताकत और निडरता के लिए दुनियाभर में जान जाते हैं। जर्मन शेफर्ड जितने खतरनाक होते हैं उतने मिलनसार भी। इनको जरा सी भी खतरे की आहट होती है, तो किसी पर भी हमला कर देते हैं। यब बहुत फूर्तीले और तेज भी होते हैं। यह कुत्ता किसी पर हमला पांच मिनट में उसकी जान ले सकता है। 

टोसा इनु : टोसा इनु कुत्ता भी खतरनाक कुत्तों में शामिल है। टोसा इनु जापान में पाई जाने वाली एक दुर्लभ नस्ल का कुत्ता है। यहे बेहद फुर्तीला और तेज कुत्ता है। यह कुत्ता किसी को सिर्फ दो मिनट में मार सकता है। इसलिए यह बेहद खतरनाक माना जाता है। 

रोटवीलर: दुनिया की सबसे खतरनाक कुत्तों की प्रजाति में रोटवीलर का नाम शामिल है। इस कुत्ते का शरीर गठीला और जबड़े बेहद शक्तिशाली होते हैं। इस नस्ल के कुत्ते दूसरे कुत्तों और अनजान लोगों से नफरत करते हैं। रोटवीलर जरा सा भी खतरा महसूस होने पर किसी पर भी हमला कर देते हैं। अगर जब इन्हें महसूस होता है कि इनके मालिक गुस्से में हैं, तो ये बेहद खतरनाक हो सकते हैं। यह भी तीन मिनट में किसी की जान ले सकता है। 

चाउ-चाउ : चीन में पाए जाने जाने चाउ-चाउ डॉग दिखने में बेहद शांत होते हैं, लेकिन इस नस्ल के कुत्ते बेहद खतरनाक होते हैं। दुनिया के सबसे खतरनाक कुत्तों में यह शामिल हैं। इनकी मर्जी के बिना इनके पास कोई भी नहीं जा सकता है, क्योंकि ये अपनी मर्जी के मालिक होते हैं।