मुंगेली जिला भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा मनाई गई डॉ. अम्बेडकर जयंती

मुंगेली जिला भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा मनाई  गई डॉ. अम्बेडकर जयंती

विधायक मोहले जी की उपस्थिति में हुआ जनप्रतिनिधियों का सम्मान
मुंगेली से परमेश्वर कुर्रे की रिपोर्ट 
मुंगेली। मुंगेली सोमवार दोपहर बाद 3 बजे भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर जी के जयंती पर जनपद पंचायत कार्यालय मुंगेली पहुँच कर डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर विधायक पुन्नूलाल मोहले व जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ शिवकुमार बंजारा, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा श्री शैलेश पाठक, गिरीश शुक्ला, राजेन्द्र वैष्णव,मानिकलाल सोनवानी आदि ने पूजा अर्चना कर माल्यार्पण किया तथा संविधान निर्माता अमर रहे के नारे लगाए। 

इसके पश्चात बाईक रैली जनपद भवन से प्रारंभ हो कर अटल परिसर जिला भाजपा कार्यालय पहुँची। यहां पूजा अर्चना पश्चात नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से पुष्पहार व सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले,जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवकुमार बंजारा,मानिकलाल सोनवानी, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक ने डॉ आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला व उनसे सीख लेने की अपील की। जनप्रतिनिधियों के सम्मान के तहत प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्य,जनपद पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष व सदस्यों का एवं सरपंचों सहित नगर पालिका व नगर पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष व पार्षदों का साथ ही समाज सेवा के लिए वरिष्ठ नेताओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुनील पाठक ने एवं आभार जनपद सदस्य ताराचंद टंडन ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।