खरसिया-नया रायपुर- परमालकसा नई रेल लाइन को स्वीकृति मिली

Kharsia-New Raipur-Parmalkasa new railway line got approval

खरसिया-नया रायपुर- परमालकसा नई रेल लाइन को स्वीकृति मिली

रायपुर (चैनल इंडिया)। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को एक और बड़ी सौगात दी है। खरसिया से नया रायपुर-परमालकसा (दुर्ग-राजनांदगांव के बीच) के लिए नई रेल लाइन स्वीकृत की गई है। शुक्रवार 4 अ्रपैल को इस परियोजना की स्वीकृति संबंधी आदेश पारित किया गया है। 
 केंद्र सरकार ने नई रेल परियोजना को स्वीकृत दे दी है। इस परियोजना पर 8,741 करोड़ रुपए की लागत आने वाली है। केंद्र सरकार की ओर से नई रेल लाइन को मंजूरी दिए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र सरकार के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि, नई परियोजना प्रदेश में रेल सुविधाओं के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगी। इस परियोजना के माध्यम से बलौदाबाजार जिले के साथ ही अन्य क्षेत्रों को सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। इस परियोजना के साथ ही इन क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। 

मुख्य विशेषताएं :
- कुल लंबाई- 278 किमी लंबा रेलमार्ग, 615 किमी ट्रैक की लंबाई
- स्टेशनों की संख्या- 21
- पुल और फ्लाईओवर- 48 बड़े पुल, 349 छोटे पुल, 14 आरओबी, 184 आरयूबी, 5 रेल फ्लाईओवर
- रायगढ़, जांजगीर-चांपा, सक्ती, बिलासपुर, बलौदा बाज़ार, रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव को मिलेगा प्रत्यक्ष लाभ