लाल सागर में केबल कटने से एशिया में इंटरनेट संकट

लाल सागर में केबल कटने से एशिया में इंटरनेट संकट

नई दिल्ली। लाल सागर में समुद्र के नीचे बिछीं इंटरनेट केबल्स के कटने से भारत, पाकिस्तान, यूएई सहित एशिया और मध्य पूर्व के कई देशों में इंटरनेट की स्पीड धीमी हो गई है। यह घटना 6-7 सितंबर 2025 को हुई, जिसने वैश्विक इंटरनेट ट्रैफिक के लगभग 17% हिस्से को प्रभावित किया है। प्रभावित केबल्स में साउथ ईस्ट एशिया-मिडल ईस्ट-वेस्टर्न यूरोप 4 (SMW4), इंडिया-मिडल ईस्ट-वेस्टर्न यूरोप (IMEWE), AAE-1, EIG और SEACOM/TGN-EA शामिल हैं। ये केबल्स यूरोप और एशिया के बीच डेटा ट्रांसफर की रीढ़ मानी जाती हैं।