साधु भगवंत का आम्रपाली में हुआ ऐतिहासिक मंगल प्रवेश

रायपुर। विमल नाथ मंदिर भैरव नगर से भव्य बरगोड़ा प.पू. आध्यात्मिक योगी महेंद्र सागर जी ,प.पू. मनीष सागर जी, प.पू. जयपाल मुनिराज की निश्रा में परम पूज्य शोभनतिलक विजय जी का मंगल प्रवेश बरगोड़ा विशाल जनसमूह के साथ अभिनंदन स्वामी जिनालय आम्रपाली सोसायटी आया।
समिति के रजत कानूगा ने जानकारी दी कि साधु भगवंत का भव्य स्वागत रेगलिया रेजिडेंसी, शांति रेजिडेंसी, V3 कैस्केड जैन परिवार द्वारा किया गया। बरगोड़ा में भक्ति गीत भैरव भक्त मंडल , गर्व बैद, सचिन पारख एवं राजेश ललवानी ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के उद्बोधन वक्ता के रूप में प्रकाश चंद सुराणा ने अहमदाबाद, सूरत , राधनपुर एवं साजा से आए गुरु भगवंतो के परिवार का स्वागत किया।
अभिनंदन स्वामी महिला मंडल ने मंगलाचरण एवं वासुपूज्य मनोहर महिला मंडल ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। ऋषभदेव ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय काकरिया , राजेंद्र पारख ने अपने विचार व्यक्त किए।।स्थानीय पार्षद सचिन मेघानी एवं आम्रपाली के अध्यक्ष आईएन सिंह ने गुरु भगवंतो की आगवानी की।।गुरु पूजन का लाभ गौतम चंद सकलेचा परिवार ने लिया। शनिवार से चातुर्मास स्थल पर जैन महाभारत ग्रंथ पर आधारित विषय पर प्रवचन सुबह 9 से 10 तक होंगे। स्वाध्याय सुबह 7:30 से 8:30 तक एवं बच्चों की रविवारिय आध्यात्मिक शाला दो से 4 बजे तक होगी। पूरे कार्यक्रम का संचालन गगन बरडिया ने किया। धन्यवाद ज्ञापन श्री शांति कल्याण चातुर्मास समिति के सचिव कमलेश ललवानी ने किया।