Breaking : ट्रेन से सरगुजा रवाना हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,डिप्टी सीएम,सांसद और विधायक भी गए साथ

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ट्रेन से सरगुजा के लिए रवाना हुए। राजधानी रायपुर से अंबिकापुर तक सीएम साय रेल का सफर करेंगे। मुख्यमंत्री ट्रेन यात्रा को लेकर उत्साहित दिखे।
उन्होंने कहा कि ट्रेन की यात्रा हमेशा स्मृतियों को ताजा कर देती है। सफर में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी भी रवाना हुए।