निगम की बड़ी कार्रवाई,सूदखोर तोमर बंधुओं के दफ्तर में चला बुलडोजर

निगम की बड़ी कार्रवाई,सूदखोर तोमर बंधुओं के दफ्तर में चला बुलडोजर

रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। निगम प्रशासन ने सूदखोर हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर और वीरेंद्र तोमर के ऑफिस पर बुलडोजर कार्रवाई की है। निगम की टीम के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद था। रोहित तोमर अपनी पत्नी के नाम पर ऑफिस खोला था और यहीं से सूदखोरी का काम चलता था। गत दिवस ही वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर की पत्नी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वहीं पुलिस टीम तोमर बंधुओं की तलाश में जुटी है। वीरेंद्र और रोहित तोमर लंबे समय से फरार चल रहे हैं। दोनों भाइयों पर सूदखोरी,मारपीट समेत कई गंभीर धाराओं में अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं। शिकायतें दर्ज होने के बाद से ही दोनों भाई फरार चल रहे हैं।