असम ने गायक जुबिन गर्ग के निधन पर घोषित किया तीन दिन का राजकीय शोक

असम ने गायक जुबिन गर्ग के निधन पर घोषित किया तीन दिन का राजकीय शोक

नई दिल्ली। प्रसिद्ध असमिया गायक, संगीतकार और अभिनेता जुबिन गर्ग के सिंगापुर में निधन पर असम सरकार ने 20 से 22 सितंबर तक तीन दिन का राज्य शोक घोषित किया है। इस दौरान सभी सरकारी मनोरंजन कार्यक्रम, समारोह और सार्वजनिक उत्सव रद्द रहेंगे।

52 वर्षीय जुबिन का शुक्रवार दोपहर को लाजरस द्वीप के पास यॉट यात्रा के दौरान तैरते समय दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के ब्रांड एंबेसडर के रूप में सिंगापुर गए थे। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शोक संदेश जारी कर कहा, "असम ने अपना सांस्कृतिक आइकॉन खो दिया है।" उनका शव पोस्टमॉर्टम के बाद रविवार को गुवाहाटी लाया जाएगा, जहां सरूसजई स्टेडियम में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया। पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।